जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.60 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,60,314.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक नुकसान में रही है।

नयी दिल्ली, 11 मई सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,60,314.48 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। शेयर बाजार में गिरावट के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक नुकसान में रही है।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,047.52 अंक या 1.30 प्रतिशत नीचे आया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण बढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 59,799.34 करोड़ रुपये घटकर 18,64,436.42 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 30,185.36 करोड़ रुपये घटकर 9,90,015.33 करोड़ रुपये रह गई।

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 27,062.52 करोड़ रुपये घटकर 14,46,294.43 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का मूल्यांकन 18,429.34 करोड़ रुपये घटकर 6,95,584.89 करोड़ रुपये पर आ गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 13,798.85 करोड़ रुपये घटकर 5,36,927.95 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का मूल्यांकन 8,321.89 करोड़ रुपये घटकर 5,29,972.97 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,138.29 करोड़ रुपये घटकर 10,53,891.62 करोड़ रुपये रह गई।

टीसीएस के मूल्यांकन में 578.89 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,45,418.09 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 2,537.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,48,382.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस ने सप्ताह के दौरान 415.33 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 6,26,083.70 करोड़ रुपये पर पहुंच

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\