जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 की सूची में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,15,837 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 की सूची में सिर्फ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 प्रतिशत के लाभ में रहा। बुधवार को सेंसेक्स पहली बार 63,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ था।

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 71,462.28 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,41,994.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 18,491.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,14,488.60 करोड़ रुपये रहा।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 18,441.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,58,439.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इन्फोसिस का मूल्यांकन 3,303.5 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,89,515.09 करोड़ रुपये रहा। अडाणी एंटरप्राइजेज की बाजार हैसियत भी 2,063.4 करोड़ रुपये बढ़कर 4,47,045.74 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,140.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,234.92 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 845.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,49,207.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत भी 89.25 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,214.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,417.55 करोड़ रुपये घटकर 8,96,106.38 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,282.41 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,85,626.22 करोड़ रुपये पर आ गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\