जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.06 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,991.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी बैंक को हुआ।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,991.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी बैंक को हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 अंक या 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को छोड़कर अन्य कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बीते सप्ताह घट गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,185.37 करोड़ रुपये घटकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,375.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,89,130 करोड़ रुपये पर आ गया।

टीसीएस की बाजार हैसियत 17,289.02 करोड़ रुपये घटकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 14,447.69 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,07,140.65 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 11,245.01 करोड़ रुपये घटकर 5,36,012.18 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,419.45 करोड़ रुपये घटकर 4,74,018.02 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,408.2 करोड़ रुपये टूटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में 5,621.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,356.45 करोड़ रुपये रह गया।

इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 14,105.09 करोड़ रुपये के उछाल से 4,47,114.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,053.05 करोड़ रुपये चढ़कर 6,05,489.67 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\