जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,65,784.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में मंदड़िया रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,65,784.9 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में मंदड़िया रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 628.15 अंक या 0.82 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133.35 अंक या 0.58 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 53,185.89 करोड़ रुपये घटकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9,34,223.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,235.45 करोड़ रुपये घटकर 8,70,579.68 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 17,962.62 करोड़ रुपये घटकर 5,26,684.38 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7,53,700.15 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी की बाजार हैसियत 11,949.42 करोड़ रुपये घटकर 5,01,750.43 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 2,555.53 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,94,152.82 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 401.61 करोड़ रुपये घटकर 6,43,955.96 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 14,547.3 करोड़ रुपये बढ़कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 384.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,466.75 करोड़ रुपये रही।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\