जरुरी जानकारी | बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बुधवार को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े पर पहुंचा। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के साथ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 22 मई बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बुधवार को पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के आंकड़े पर पहुंचा। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के साथ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,221.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 354.48 अंक तक उछल गया था।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,15,94,033.72 करोड़ रुपये (पांच लाख करोड़ डॉलर) रहा।

निवेशकों की संपत्ति लगातार नौवें कारोबारी सत्र में बढ़ी। बाजार में तेजी से निवेशकों को 22.59 लाख करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद बाजार एक दायरे में रहा और कारोबार के दौरान ज्यादातर समय सकारात्मक रहा। आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और रियल्टी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से बाजार में तेजी रही।’’

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण मंगलवार को कारोबार के दौरान पहली बार पांच लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, कारोबार के अंत में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,14,62,306.56 करोड़ रुपये (4.97 लाख करोड़ डॉलर) था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट