जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 702 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,200 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 702 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस में लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

मुंबई, 28 अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में एक दिन की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स 702 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस में लिवाली से बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक अनुबंधों के समाप्त होने के दिन 701.67 अंक यानी 1.23 प्रतिशत उछलकर 57,521.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 971.46 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 206.65 अंक यानी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 17,245.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

इसके उलट भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचडीएफसी में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत फिसलकर 105.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,064.54 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी