जरुरी जानकारी | भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।

मुंबई, दो जुलाई अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 236.56 अंक चढ़कर 83,933.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 66.3 अंक की बढ़त के साथ 25,608.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में प्रमुख रूप से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स के शेयर मुनाफे में रहे।

हालांकि, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंश के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैनसेंग मुनाफे में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 831.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट