जरुरी जानकारी | बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 546 अंक चढ़कर 54 हजार के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में जोरदार बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 546 अंक बढ़कर पहली बार 54,000 के ऊपर बंद हुआ।

मुंबई, चार अगस्त सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच वित्तीय शेयरों में जोरदार बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 546 अंक बढ़कर पहली बार 54,000 के ऊपर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक अपने सर्वकालीन उच्च स्तर 54,465.91 पर पहुंचा और फिर 546.41 अंक यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 54,369.77 पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 128.05 अंक या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 16,246.85 के अपने सर्वकालीन उच्च स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी ने कारोबार के दौरान 16,290.20 उच्चतम स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ एचडीएफसी शीर्ष पर रहा। इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाइटन, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वित्तीय शेयरों में उछाल के बल पर घरेलू शेयर बाजार ने नई ऊंचाई को छुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार की तेजी में वित्तीय शेयर ही एकमात्र प्रेरक शक्ति थे। एसबीआई के बेहतर तिमाही नतीजों के बाद यह तेजी शुरू हुई।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,504 करोड़ रुपये रहा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बताया कि इस दौरान खराब ऋणों में गिरावट से उससे मदद मिली।

एसबीआई का एनपीए जून के अंत में घटकर 5.32 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल जून के अंत में 5.44 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए भी जून 2020 में घटकर 1.7 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 1.8 प्रतिशत था।

मोदी ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने भी निवेशकों की भावनाओं को मजबूत किया।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि तोक्यो में गिरावट रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 72.28 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\