देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है और सोमवार को यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में थी।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है और सोमवार को यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। एक दिन पहले हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में थी।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार शाम चार बजे 347 था।

उल्लेखनीय है कि एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर रविवार को बढ़ने के बाद, केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।

रविवार को एक्यूआई 407 था। शहर की वायु गुणवत्ता पिछली बार चार नवंबर को "गंभीर" श्रेणी में दर्ज की गई थी जब एक्यूआई 447 था।

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहते हुए 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आर्द्रता का स्तर 36 प्रतिशत से 97 फीसदी के बीच रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह धुंध और हल्के कोहरे छाए रहने और दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Probable Playing XI: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर संडे मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\