विदेश की खबरें | मार्सेलो रिबेलो डी सूजा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लिस्बन, 25 जनवरी (एपी) दक्षिणपंथी झुकाव वाले पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डी सूजा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे।
लिस्बन, 25 जनवरी (एपी) दक्षिणपंथी झुकाव वाले पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डी सूजा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे।
पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।
खबरों के अनुसार सूजा को 61.5 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।
चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है।
मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।
पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है। विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।
एपी निहारिका मानसी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)