देश की खबरें | मराठा आरक्षण : राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजीराजे आमरण अनशन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने सोमवार को कहा कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे पर 26 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

मुंबई, 14 फरवरी राज्यसभा सांसद छत्रपति संभाजीराजे ने सोमवार को कहा कि वह मराठा आरक्षण के मुद्दे पर 26 फरवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रत्यक्ष वंशज संभाजीराजे ने कहा कि वह मराठा समुदाय को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

शीर्ष अदालत ने पिछले वर्ष मई में राज्य में शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के मामले में और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र सरकार के कानून को रद्द कर दिया था।

संभाजीराजे ने आरोप लगाया कि शीर्ष अदालत द्वारा मराठा आरक्षण को खारिज किए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार की ओर से दायर समीक्षा याचिका की स्थिति पर कोई स्पष्टता नहीं है।

राज्यसभा सांसद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “जब कोटा खारिज कर दिया गया था, तब मैंने सरकार से एक समीक्षा याचिका दायर करने के लिए कहा था। उन्होंने समय लिया। यह बिल्कुल ठीक था। उन्होंने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की, लेकिन इसकी स्थिति क्या है? हम नहीं जानते।’’

उन्होंने कहा कि मराठा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठनों ने उनसे खुद विरोध प्रदर्शन करने के लिए ‘चरम कदम उठाने’ के खिलाफ आग्रह किया था।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं अकेला 26 फरवरी से मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन पर बैठूंगा। मैं समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठा रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट