देश की खबरें | पुणे में मराठा प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी कार्यकर्ता के साथ हाथापाई की, 25 के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे में मराठा समुदाय के सदस्यों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके के साथ कथित तौर पर हाथापाई और गाली-गलौज की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे में मराठा समुदाय के सदस्यों ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके के साथ कथित तौर पर हाथापाई और गाली-गलौज की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को कोंढवा के निकट हुई इस घटना को लेकर 25 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आये एक वीडियो में मराठा समुदाय के लोग हाके के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मराठा समुदाय के लोगों ने दावा किया कि हाके नशे में थे और उनमें से कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज की।

कोंढवा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने ओबीसी कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 25 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।’’

अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी हाके को पुलिस थाने में लाये और उनके नशे में होने का आरोप लगाते हुए मांग की कि उनकी चिकित्सा जांच कराई जाये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को कल देर रात भारी सुरक्षा के बीच ससून जनरल अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हाके जांच कराने के लिए तैयार थे क्योंकि वे अपने खिलाफ लगे आरोपों से मुक्त होना चाहते थे। जांच के नतीजे दो दिन में आ जाएंगे और उसके आधार पर हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।’’

इस बीच, हाके ने दावा किया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी और कहा कि पुलिस उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

पिछले सप्ताह हाके और उनके साथी ओबीसी कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल वापस लेने के बाद अन्य पिछड़ा वर्ग के वास्ते आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जालना में शुरू किया गया अपना अनशन स्थगित कर दिया था।

जरांगे मराठा समुदाय के लिए ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड