देश की खबरें | मराठा समुदाय अपना वाजिब आरक्षण चाहता है: सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल ने सोमवार को मराठा आरक्षण की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अपना वाजिब आरक्षण चाहता है।

पुणे (महाराष्ट्र), 20 नवंबर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे-पाटिल ने सोमवार को मराठा आरक्षण की अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अपना वाजिब आरक्षण चाहता है।

जरांगे ने मराठाओं से बातचीत करने और आरक्षण के मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य के कुछ हिस्सों की अपनी यात्रा के तहत महाराष्ट्र के पुणे शहर के खरादी इलाके में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि दस्तावेजों की जांच (सरकार द्वारा नियुक्त समिति द्वारा) से उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार अब तक 29 लाख मामले ऐसे पाए गए हैं जहां मराठाओं से संबंधित दस्तावेजों में ‘‘कुनबी’’ का उल्लेख है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह तथ्य है, तो मराठा समुदाय को पिछले 70 वर्षों से आरक्षण से वंचित क्यों किया गया? अगर दस्तावेजों में मराठाओं के पास कुनबी का उल्लेख होने के प्रमाण हैं, तो हमें उस व्यक्ति का नाम जानना होगा जिसने मराठाओं को आरक्षण से वंचित रखा।’’

जरांगे ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार को और समय नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना वाजिब आरक्षण चाहते हैं और हम इसे हासिल करके रहेंगे।‘‘

जनसभा से पहले यहां जरांगे के समर्थन में बाइक रैली निकाली गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड