देश की खबरें | मराठा समाज को पत्थरबाजी नहीं, कानून के दायर में रहते हुए आंदोलन करना चाहिए : जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कहा कि समुदाय को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए आंदोलन जारी रखना चाहिए लेकिन यह कानून के दायरे में रहते हुए करना चाहिए, पत्थरबाजी करके नहीं।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), आठ सितंबर मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को कहा कि समुदाय को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए आंदोलन जारी रखना चाहिए लेकिन यह कानून के दायरे में रहते हुए करना चाहिए, पत्थरबाजी करके नहीं।

पिछले 11 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार से ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण लाभ प्राप्त करने के लिए मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देते समय वंशावली का प्रावधान हटाने की मांग की है।

जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में अपने प्रदर्शन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में जरांगे ने कहा, “हम मराठा आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं और हम इसे हासिल करेंगे। राज्य भर में जो आंदोलन हो रहे हैं, वे चलते रहने चाहिए और आंदोलनकारियों को इसके लिए समर्थन जुटाने की दिशा में काम करना चाहिए।”

उन्होंने समुदाय के लोगों से कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, उन्हें (मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों को) कानून के दायरे में रहते हुए आंदोलन करना चाहिए। पथराव कर आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। उन्हें कानून द्वारा स्वीकार्य विरोध के साधनों का उपयोग करना चाहिए।’’

राज्य ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया जिसमें कहा गया कि कुनबी जाति प्रमाणपत्र केवल तभी जारी किए जाएंगे जब मराठवाड़ा क्षेत्र के मराठा समुदाय के सदस्य निज़ाम-युग का वंशावली रिकॉर्ड उपलब्ध कराएंगे। यह क्षेत्र कभी तत्कालीन निज़ाम शासित हैदराबाद राज्य का हिस्सा था।

कुनबी, कृषि-संबंधी व्यवसायों से जुड़ा एक समुदाय है, जिसे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है और शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण लाभ प्राप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट