देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने पर मराठा समुदाय बंट सकता था : जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि अगर वे चुनावी मैदान में उतरते, तो मराठा समुदाय बंट सकता था।

छत्रपति संभाजीनगर, छह नवंबर आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार को कहा कि अगर वे चुनावी मैदान में उतरते, तो मराठा समुदाय बंट सकता था।

जरांगे ने दावा किया कि वे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य का राजनीतिक परिदृश्य बदल सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से दूर रहने का फैसला लेकर उन्होंने मराठा आरक्षण की लड़ाई को जीवित रखा है।

जरांगे ने जालना जिले में एक मराठी समाचार चैनल से कहा कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को समर्थन देने के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।

आरक्षण कार्यकर्ता ने पहले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की थी, जहां वह कुछ उम्मीदवारों का समर्थन या विरोध करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने कहा कि वह राज्य में किसी भी उम्मीदवार को चुनाव मैदान में नहीं उतारेंगे या न ही किसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे।

भविष्य की रणनीति के बारे में जरांगे ने कहा, ‘‘चुनाव न लड़ने के फैसले से कुछ उम्मीदवार नाराज हो सकते हैं; लेकिन इस फैसले से मैंने आरक्षण की लड़ाई को जिंदा रखा है। चुनाव थोड़े समय के लिए खुशी देते हैं, जिससे हमें बचना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वह समय आने पर निर्णय लेंगे कि चुनाव में किसे हराना है, क्योंकि मतदान में अभी कुछ दिन बाकी हैं।

जरांगे ने कहा, ‘‘हम उन लोगों को (मराठा आरक्षण के समर्थन में) मसौदा देंगे, जो हमसे समर्थन मांग रहे हैं। हम फिर बैठकर तय करेंगे कि हमें किसका समर्थन करना चाहिए। हमारे पास अंतिम चरण में (राजनीतिक) माहौल बदलने की क्षमता है। हम देखेंगे कि कौन मजबूत उम्मीदवार है और फिर तय करेंगे कि हमें किसे मसौदा और समर्थन देना चाहिए।’’

जरांगे ने कहा कि मराठा समुदाय पहले ही निशाने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम चुनाव लड़ते, तो समुदाय में विभाजन पैदा हो सकता था।’’

आरक्षण कार्यकर्ता से पूछा गया कि क्या चुनाव नहीं लड़ने के उनके फैसले से विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को फायदा होगा? जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह बात तो बहुत पहले से कही जा रही है। फिर (पिछले साल अंतरवाली सारती गांव में) हमारे लोगों पर हमला क्यों किया गया? उनके खिलाफ मामले क्यों दर्ज किए गए। हाल ही में 15-16 समुदायों को आरक्षण दिया गया, लेकिन हमें आरक्षण नहीं दिया गया।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा था कि विपक्षी गठबंधन में किसी का भी जरांगे के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से कोई संबंध नहीं है। राकांपा (एसपी) एमवीए की घटक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट