खेल की खबरें | मैराज, गनेमत ने शॉटगन विश्व कप में अच्छी शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी भारतीय स्कीट निशानेबाज मेराज अहमद खान ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) शॉटगन विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्वालीफिकेशन दौर में 75 में से 74 सटीक निशाने लगाये।

दोहा, छह मार्च अनुभवी भारतीय स्कीट निशानेबाज मेराज अहमद खान ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) शॉटगन विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए क्वालीफिकेशन दौर में 75 में से 74 सटीक निशाने लगाये।

वह 114 खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर बने हुए है।

महिला वर्ग में युवा निशानेबाज गनेमत सेखोन ने क्वालीफिकेशन में 71 का स्कोर किया और 10वें स्थान पर बनी हुई है।

दोनों को अपनी-अपनी श्रेणियों में मुख्य दौर के आठ स्थानों में जगह बनाने के लिए 25-25 निशानों के दो और क्वालीफाइंग दौर में भाग लेंगे।

पुरुष वर्ग में अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनंतजीत सिंह नरूका तीन और गुरजोत खंगुरा चार निशाने पर चूक कर क्रमश: 33वें और 66 वें स्थान पर हैं।  रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे शीराज शेख ने 72 का स्कोर किया।

गनेमत के अलावा महिला वर्ग में चुनौती पेश कर रही दर्शना राठौर और महेश्वरी चौहान ने 71 का स्कोर के साथ क्रमश: 17वें और 20वें स्थान पर हैं।

रैंकिंग अंक के लिए खेल रही संजना सूद ने 69 सटीक निशाने साधे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू