खेल की खबरें | मैराज, गनेमत और भवतेग फाइनल में जगह बनाने के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाज भवतेग सिंह गिल ने दूसरे दिन 25 के दो परफेक्ट राउंड बनाकर खुद को मैराज अहमद खान के साथ यहां आईएसएसएफ विश्व कप (शॉटगन) में पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा।

लोनाटो (इटली), आठ जुलाई भारतीय निशानेबाज भवतेग सिंह गिल ने दूसरे दिन 25 के दो परफेक्ट राउंड बनाकर खुद को मैराज अहमद खान के साथ यहां आईएसएसएफ विश्व कप (शॉटगन) में पुरुषों की स्कीट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखा।

पहले चार क्वालीफाइंग राउंड के बाद इन दोनों का स्कोर 98 है। अभी दो क्वालीफाइंग राउंड खेले जाने बाकी हैं।

महिलाओं की स्कीट में गनेमत सेखों भी 24-24 राउंड के साथ फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार बनी हुई है। उनका कुल स्कोर 96 रहा और वह अभी आठवें स्थान पर हैं।

गनेमत ने सोमवार को ट्रैप कॉनकेवर्डे में अपने क्वालीफाइंग राउंड की शुरुआत 10वें स्थान से की। निर्धारित दो राउंड में वह एक-एक निशाना चूक गईं, जिससे दूसरे दिन के अंत में वह आठवें स्थान पर पहुंच गईं। छह निशानेबाज फाइनल में जगह बनाएंगे।

प्रतियोगिता में भाग ले रही दो अन्य भारतीय ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों क्रमश: 96 और 93 के स्कोर के साथ 27वें और 28वें स्थान पर हैं। अमेरिका की डानिया जो विज्जी 98 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

पुरुषों की स्कीट में भवतेग ने अब तक चार में से तीन राउंड में 25 का परफेक्ट स्कोर बनाया और उन्होंने अभी अस्थायी रूप से 12वां स्थान हासिल किया है।

ओलंपियन मैराज (24, 25, 24, 25) ने भी पहले दिन से अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है और वह 176 खिलाड़ियों में 15वें स्थान पर हैं।

भारत के एक अन्य निशानेबाज पेरिस ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरुका (24, 24, 24, 23) 95 अंकों के साथ फाइनल की दौड़ से बाहर दिख रहे थे।

महिला और पुरुष दोनों वर्गों के फाइनल से पहले मंगलवार को अंतिम क्वालीफाइंग राउंड खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू