देश की खबरें | झारखंड में माओवादियों ने छह वाहन और खुदाई में काम आने वाली दो मशीनों में आग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने छह वाहन और खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो मशीनों में कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लातेहार (झारखंड), चार मई झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों ने छह वाहन और खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो मशीनों में कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात चंदवा पुलिस थाना क्षेत्र के तुरीसत गांव में हुई।

बालूमाथ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोद रवानी ने बताया कि दो कारों तथा इतने ही ट्रकों सहित छह वाहनों और खुदाई में इस्तेमाल की जाने वाली दो मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तलाशी अभियान भी जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस संगठन ने इस घटना को अंजाम दिया है।’’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक अलग समूह इस घटना में शामिल हो सकता है।

गांव में काम कर रहे मजदूरों ने दावा किया कि माओवादी वेशभूषा में कुछ लोग आए और उनके मोबाइल फोन लूट लिए। एक मजदूर ने बताया कि उन्होंने वाहनों में भी आग लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी