देश की खबरें | ओडिशा के कंधमाल में माओवादी मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कंधमाल जिले के घने जंगल में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया। इसी इलाके में एक दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादियों की मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

फुलबनी(ओडिशा), सात जुलाई ओडिशा में कंधमाल जिले के घने जंगल में सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया। इसी इलाके में एक दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादियों की मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि विशेष अभियान समूह(एसओजी) और जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के कर्मियों के दल ने सोमवार की रात तुमुदिबांध इलाके में जंगल में तलाशी अभियान चलाया तभी यह मुठभेड़ हुई।

यह भी पढ़े | Self Scan App: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने लॉन्च किया CamScanner का विकल्प 'सेल्फ स्कैन' ऐप, कहा- यह देशभक्ति को दर्शाता है.

अभियान के दौरान जब सुरक्षाबल माओवादियों के ठिकाने पर पहुंचे वहां 15-20 नक्सली पहले से मौजूद थे।

सिंह ने बताया कि नक्सलियों ने गोलीबारी की जिसके बाद दोनों तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई। हालांकि बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर नकस्ली वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी के आरोपों को AgVa वेंटिलेटर के मालिक ने नकारा, कहा- वे डॉक्टर नहीं है, उन्हें डेमो दिखाना चाहूंगा.

तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को गोलियों से छलनी एक माओवादी का शव मिला।

माओवादी की पहचान नहीं हो पायी है। संदेह है कि उसका संबंध प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की बांसधारा-नगावेली-घुमुसार डिवीजन से था।

कंधमाल जिले के घने जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित कम से कम चार माओवादी मारे गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\