देश की खबरें | वडोदरा में पुल ढहने के बाद कई वाहन नदी में गिरे, 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे भाई-बहन समेत 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वडोदरा, नौ जुलाई गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह चार दशक पुराने एक पुल का हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे भाई-बहन समेत 11 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ को चोटें आई हैं।

पुलिस अधीक्षक (वडोदरा ग्रामीण) रोहन आनंद ने बताया कि मध्य गुजरात को राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र से जोड़ने वाले गंभीरा पुल का एक 'स्लैब' ढह गया, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई।

पुल जिले में पादरा शहर के पास स्थित है।

घटनास्थल के दृश्यों में देखा जा सकता है कि पुल के दो खंभों के बीच बने स्लैब का पूरा हिस्सा ढह गया। स्लैब के ढहने से पुल से गुजर रहे वाहन नदी में गिर गए।

आनंद ने बताया कि बचाए गए नौ लोगों में से पांच को वडोदरा के एसएसजी (सर सैयाजीराव जनरल) अस्पताल रेफर किया गया है। बचाए गए लोगों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे पुल का 10 से 15 मीटर लंबा स्लैब ढह गया।

वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया कि पुल ढहने के बाद पांच वाहन - दो ट्रक, दो वैन, एक ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया - नदी में गिर गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि दो अन्य वाहन जो गिरने ही वाले थे, उन्हें खींचकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि नदी में गिरे दोपहिया वाहन पर सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

पुलिस ने बताया कि पुल ढहने की घटना में मारे गए 11 लोगों में दो साल का एक बच्चा और उसकी चार वर्षीय बहन भी शामिल हैं। मृतकों में से अधिकतर वडोदरा और आणंद जिले के निवासी थे।

एसएसजी अस्पताल में इलाज करा रहे पांच लोगों में से चार पुरुष और एक महिला हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक राजस्थान के उदयपुर जिले का रहने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों को क्रमशः दो लाख रुपये और चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

मोदी के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य के सड़क एवं भवन विभाग को इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि राज्य सड़क एवं भवन विभाग तथा पुल निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाले निजी इंजीनियरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने तथा पुल ढहने के कारणों और अन्य तकनीकी मामलों की प्रारंभिक जांच करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय-समय पर तथा जरूरत के अनुसार इसका रखरखाव किया जाता था। मंत्री ने कहा, ‘‘घटना के वास्तविक कारण की जांच की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी