खेल की खबरें | आईपीएल में मुंबई के खराब प्रदर्शन पर रोहित ने कहा, कई खेल दिग्गज इस चरण से गुजरे, ऐसा होता है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया लेकिन ऐसा होता है।

मुंबई, 25 अप्रैल रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियन्स के लगातार आठवीं हार के बाद नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया लेकिन ऐसा होता है।

रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 36 रन की हार के बाद मुंबई इंडियन्स की टीम प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

रोहित ने ट्वीट किया, ‘‘इस टूर्नामेंट में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया लेकिन ऐसा होता है, कई खेल दिग्गज इस चरण से गुजरे हैं लेकिन मुझे यह टीम और इसका माहौल पसंद है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘साथ ही शुभचिंतकों की सराहना करता हूं जिन्होंने अब तक टीम के प्रति भरोसा और निष्ठा दिखाई है।’’

आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मौजूदा सत्र काफी मुश्किल रहा। चेन्नई की टीम हालांकि अब भी प्ले आफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।

आईपीएल की बड़ी नीलामी में मुंबई ने हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या को अपने साथ बरकरार नहीं रखा जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी।

मुंबई ने कप्तान रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया था लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू