देश की खबरें | राजस्थान में कई दिग्गज मंत्री हार की तरफ बढ़ रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कई मंत्री विधानसभा चुनाव में हार की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के कई मंत्री विधानसभा चुनाव में हार की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं।

इस बार के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और 25 मंत्री, कांग्रेस के 24 विधायक और रालोद के एक विधायक मैदान में थे।

शाम तक आए परिणामों के अनुसार, सरकार के मंत्री भंवर सिंह भाटी (कोलायत), गोविंद राम मेघवाल (खाजूवाला), शकुंतला रावत (बानसूर), विश्वेंद्र सिंह (डीग कुम्हेर), रमेश चंद मीणा (सपोटरा), सालेह मोहम्मद (पोकरण) तथा उदयलाल आंजना (निंबाहेड़ा) चुनाव हार गए हैं।

कोटा उत्तर से शांति धारीवाल और अलवर ग्रामीण सीट से टीकाराम जूली जीत गए हैं।

धारीवाल 2486 मतों से जबकि जूली 27333 वोटों के अंतर से जीते। वहीं अशोक गहलोत (सरदारपुरा), अशोक चांदना (हिंडोली), बृजेंद्र ओला (झुंझुनूं), सुभाष गर्ग (रालोद/भरतपुर), मुरारी लाल मीणा (दौसा), अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा) और महेंद्रजीत सिंह मालवीय (बागीदौरा), मुरारी लाल मीणा (दौसा) आगे चल रहे हैं और उनकी जीत तय है।

इसी तरह मंत्री बीडी कल्ला (बीकानेर पश्चिम), जाहिदा खान (कामां), भजन लाल जाटव (वैर), ममता भूपेश (सिकराय), परसादी लाल मीणा (लालसोट), सुखराम विश्नोई (सांचौर), रामलाल जाट (मांडल), प्रमोद जैन भाया (अंता)) पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री के छह सलाहकारों में से पांच-संयम लोढ़ा (सिरोही), राजकुमार शर्मा (नवलगढ़), बाबूलाल नागर (दूदू), दानिश अबरार और निरंजन आर्य (पूर्व मुख्य सचिव) भी पीछे चल रहे हैं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड