देश की खबरें | राहुल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने खरगे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके नेतृत्व, अनुभव और प्रतिबद्धता की सराहना की।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके नेतृत्व, अनुभव और प्रतिबद्धता की सराहना की।

खरगे आज 81 वर्ष के हो गए। पिछले साल अक्टूबर में कांग्रेस अध्यक्ष बने खरगे का जन्म 21 जुलाई, 1942 को हैदराबाद स्टेट (अब कर्नाटक) में हुआ था। वह पिछले पांच दशक से किसी न किसी सदन के सदस्य हैं। उन्हें सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा है। आपके लिए ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके अच्छे स्वस्थ्य और खुशियों की कामना है। आपका विवेक और अनुभव देश भर के सभी कांग्रेसियों और महिलाओं के लिए शक्ति का स्रोत है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "सामाजिक सुरक्षा व न्याय की सशक्त आवाज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपके समस्त संकल्पों को सिद्धि प्रदान करें। आपके स्वस्थ, सुखी व चिरायु जीवन की कामना करता हूं।"

पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी खरगे को जन्मदिन की बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\