देश की खबरें | बाढ़ का पानी कम होने पर दिल्ली में कई सड़कें यातायात के लिए खुलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुना की बाढ़ का पानी सड़कों से कम होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिए बंद कई सड़कें शनिवार को खोल दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई यमुना की बाढ़ का पानी सड़कों से कम होने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में यातायात के लिए बंद कई सड़कें शनिवार को खोल दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, कुछ प्रमुख मार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद हैं।

शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा जारी एक परामर्श के अनुसार, शनिवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर घटकर 207.67 मीटर रह गया, जिससे सड़कों पर जमा पानी कुछ कम हुआ है।

इसमें कहा गया है कि सुबह 11 बजे तक कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंधों में राहत दी गई, जबकि कुछ सड़कें बंद रहीं।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘बुलेवार्ड रोड - सर्विस रोड, युधिष्ठिर सेतु के नीचे बायां मोड़ - रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़ा से मुकरबा चौक और चंदगी राम अखाड़ा से आईपी कॉलेज तक दोनों मार्ग यातायात के लिए खोल दिए गए हैं।’’

इसके मुताबिक, मथुरा रोड से रिंग रोड मार्ग तक भैरों मार्ग, आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग, शांति वन से गीता कॉलोनी तक निषाद राज मार्ग के दोनों ओर सड़कें खोल दी गई हैं।

सड़क के जो हिस्से अभी भी आवाजाही के लिए बंद हैं, उनमें रिंग रोड - मंजनू का टीला, आईएसबीटी से शांति वन, आईपी फ्लाईओवर से आईपी डिपो तक दोनों रास्ते, रिंग रोड पर आईपी डिपो से आईपी फ्लाईओवर से आईएसबीटी मार्ग, सलीम गढ़ बाईपास, पुराना लोहे का पुल पुस्ता से शमशान घाट, बाहरी रिंग रोड - मुकरबा चौक से वजीराबाद मार्ग और रिंग रोड पर शांति वन से राजघाट तक शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट बस अड्डा बंद है।

पुलिस ने कहा कि सिंघू बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, रजोकरी बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर और भोपुरा बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हालांकि, आवश्यक वस्तुओं या सेवाओं और राहत सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

परामर्श में कहा गया है कि प्रशासन द्वारा जारी ‘हाई अलर्ट’ के मद्देनजर यात्रियों को निचले इलाकों की यात्रा की योजना स्थगित करने और किसी भी स्थिति में बंद सड़कों से बचने की सलाह दी जाती है।

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि प्रगति मैदान टनल पर यातायात की आवाजाही सामान्य है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि शांति वन से गीता कॉलोनी तक सड़क के दोनों ओर के मार्ग केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोले गए हैं।

बृहस्पतिवार को यमुना नदी के अब तक के उच्चतम स्तर 208.6 मीटर तक बढ़ने के बाद कई सड़कें बंद कर दी गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट