देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई मार्ग अवरुद्ध, सेब के बगीचे भी क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्र में बादल फटने से देर रात अचानक आई बाढ़ के कारण रोहड़ू-रामपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 17 अगस्त हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्र में बादल फटने से देर रात अचानक आई बाढ़ के कारण रोहड़ू-रामपुर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में देर रात बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच सहित 132 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई।

उन्होंने बताया कि किन्नौर के नेगुलसारी ‘स्लाइडिंग प्वाइंट’ के समीप भूस्खलन के कारण क्षेत्र का शिमला जिले से संपर्क टूट गया। भूस्खलन के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सिरमौर व चंबा जिलों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण सड़कें अवरुद्ध होने की भी खबरें हैं।

शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि रामपुर की तकलोपच पंचायत में बादल फटने से कई बाग-बगीचे तबाह हो गए हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पानी व बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि खोल्टी नाले के पास रामपुर-रोहड़ू मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया और एक पुल बह गया।

गांव में रहने वाले संजय कुमार ने बताया कि किसान, खास तौर पर सेब उत्पादक इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि फसल का मौसम आ चुका है और सेब की फसल को बाजार तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा।

पुलिस अधीक्षक (शिमला) संजीव कुमार गांधी ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सेब उत्पादकों को नुकसान न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\