देश की खबरें | गुजरात के नर्मदा जिले में विहिप के जुलूस पर पथराव में कई व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के नर्मदा जिले में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा निकाले गए एक धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नर्मदा, 29 सितंबर गुजरात के नर्मदा जिले में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा निकाले गए एक धार्मिक जुलूस पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत सुंबे ने कहा कि सुबह सेलाम्बा गांव में एक मस्जिद के पास विहिप की 'शौर्य जागरण यात्रा' पर पथराव किया गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने दो दुकानों में आग लगा दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब यात्रा मस्जिद से गुजरी, तो कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पथराव किया। कुछ पुलिसकर्मियों सहित लगभग 10 से 15 लोग घायल हो गए।’’

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया। सुंबे ने कहा, ‘‘हमने दोनों तरफ की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के सात से आठ गोले दागे।’’

उन्होंने बताया कि पथराव के बाद कुछ लोगों ने गांव में दो दुकानों में आग लगा दी। सुंबे ने कहा, ‘‘हम दोषियों की पहचान कर रहे हैं। हम घटना के वीडियो भी खंगाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के कुछ वीडियो में गुस्साई भीड़ जुलूस पर पथराव करती दिख रही है और पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि वडोदरा जिले के मंजूसर गांव में भी पथराव की सूचना मिली थी, जब बृहस्पतिवार शाम कुछ ग्रामीण गणेश प्रतिमाओं को एक तालाब में विसर्जित करने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक बी एच चावडा ने कहा, ‘‘जब तीन मूर्तियों को ले जा रहा ट्रैक्टर गरासिया मोहल्ले में पहुंचा, तो आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिससे तीन से चार लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और विसर्जन में मदद की।’’

उन्होंने बताया कि एक ग्रामीण की शिकायत के आधार पर लगभग 30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनमें से तीन से चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

गुजरात के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय ने कहा कि ऐसी हिंसा "अस्वीकार्य" है। सहाय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण वर्तमान समय में उन इलाकों में शांति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट