देश की खबरें | झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।

बोकारो (झारखंड), 27 नवंबर झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना यहां से करीब 140 किमी दूर वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य द्वार के बाहर हुई।

पुलिस ने कहा कि सुबह से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कथित तौर पर कंपनी परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने कहा कि जब स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, तो ग्रामीणों ने उनपर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया तो कई ग्रामीणों को चोटें भी आईं।

उन्होंने बताया कि घायलों को कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। आनंद ने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक बयान में कहा, "यद्यपि ईएसएल, वेदांत का कहना है कि मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए था, लेकिन स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने राज्य पुलिस और हमारे सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और लाठियों से हमले किये। इस प्रक्रिया में, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संयंत्र के प्रवेश द्वार के बाहर निजी वाहनों और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हम हिंसा के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं और रचनात्मक बातचीत के लिए खुले हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट