विदेश की खबरें | फ्लोरिडा के क्लियरवाटर में नौका दुर्घटना में कई लोग घायल: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्लियरवाटर पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के कारण क्लियरवाटर अग्निशमन एवं बचाव विभाग ने इसे बड़ी दुर्घटना घोषित किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्लियरवाटर पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के कारण क्लियरवाटर अग्निशमन एवं बचाव विभाग ने इसे बड़ी दुर्घटना घोषित किया।

फेरी पर 40 से अधिक लोग सवार थे और घायलों में फेरी के यात्री ही शामिल हैं।

फेरी को मेमोरियल कॉजवे ब्रिज के ठीक दक्षिण में रेत पर लाकर रोका गया और घायलों तथा यात्रियों को बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने तत्काल घायलों की सही संख्या नहीं बताई है।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘सभी स्थानीय अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया।’’

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बचाव दल घटनास्थल की ओर जाता दिख रहा है।

पुलिस ने मेमोरियल कॉजवे के रास्ते पर न जाने की सलाह दी है।

अमेरिकी तट रक्षक और फ्लोरिडा मत्स्य एवं वन्यजीव संरक्षण आयोग दुर्घटना की जांच करेंगे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now