विदेश की खबरें | पूर्वी कांगो में सरकार और रवांडा समर्थित विद्रोहियों के बीच हिंसक झड़प में कई लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार ने रवांडा समर्थित विद्रोहियों पर हिंसा का आरोप लगाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकार ने रवांडा समर्थित विद्रोहियों पर हिंसा का आरोप लगाया।

पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में हाल में हुई हिंसा कतर और अफ्रीकी देशों द्वारा जारी शांति प्रयासों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

गोमा निवासी अम्बोमा सफारी ने बताया कि कैसे उनके परिवार के चार सदस्यों ने शुक्रवार रात को गोलियों और बम धमाकों की आवाजें सुनकर बिस्तर के नीचे रात बिताई।

सफारी ने बताया, “हमने सैनिकों की लाशें देखीं, लेकिन हमें नहीं पता कि वे किस समूह से हैं।”

कांगो और एम23 विद्रोहियों के बीच दशकों से जारी संघर्ष जनवरी में उस समय और बढ़ गया, जब विद्रोहियों ने अभूतपूर्व बढ़त हासिल कर पूर्वी कांगो शहर गोमा पर कब्जा कर लिया और उसके बाद फरवरी में बुकावु शहर पर कब्जा जमा लिया।

हाल में हुए हिंसक संघर्ष में लगभग 3,000 लोग मारे गए और करीब 70 लाख लोग विस्थापित हुए।

कांगो के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार और शनिवार के बीच कम से कम 52 लोग मारे गए।

बयान के अनुसार हमले के लिए विद्रोही समूह ‘एम23’ को जिम्मेदार ठहराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड