देश की खबरें | कई पार्टियां द्रमुक गठबंधन में शामिल हो सकती हैं: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को दावा किया कि राजनीतिक दलों के द्रमुक गठबंधन में शामिल होने की संभावना है और अवसर आने पर उन्हें समायोजित किया जाएगा।

चेन्नई, एक जुलाई द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को दावा किया कि राजनीतिक दलों के द्रमुक गठबंधन में शामिल होने की संभावना है और अवसर आने पर उन्हें समायोजित किया जाएगा।

स्टालिन ने कहा कि द्रमुक ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है तथा लोगों से मिलने और उन्हें सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए पार्टी मशीनरी को तैयार किया जा रहा है।

सत्तारूढ़ द्रमुक के चुनाव अभियान "ओरानियिल तमिलनाडु" की शुरुआत करने के बाद स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, "द्रमुक लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रही है... हम 200 सीट जीतने के अपने लक्ष्य को भी पार कर सकते हैं।"

तमिलनाडु में विधानसभा में 234 सीट हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस पहल में हमारा चुनाव अभियान, सदस्यता पंजीकरण और तमिलनाडु के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए 'अन्याय' के बारे में लोगों को जानकारी देना शामिल है। हम द्रमुक सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या राजनीतिक दलों के द्रमुक गठबंधन में शामिल होने की संभावना है, उन्होंने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए संभावना है। लेकिन जब अवसर आएगा तो हम उन्हें शामिल करने पर चर्चा करेंगे।"

ओरानियिल तमिलनाडु अभियान 45 दिनों तक चलेगा और तीन जुलाई से घर -घर अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी, राज्य के मंत्री और चुनाव प्रभारी लोगों के घर-घर जाकर उनसे मिलेंगे और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के तमिलनाडु विरोधी रुख के बारे में बताएंगे।

स्टालिन ने कहा, ‘‘यह तमिलनाडु के सभी लोगों को तमिलनाडु के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एकजुट करने और उनके खिलाफ लड़ने का एक प्रयास है। उदाहरण के लिए, केंद्र हमारे खिलाफ राजनीतिक, सांस्कृतिक, ई और आर्थिक रूप से काम कर रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट