देश की खबरें | कई विपक्षी सांसदों ने मतदाता पहचान पत्र मामले पर संसद में चर्चा के लिए नोटिस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्ष के कई सांसदों ने मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 7 मार्च विपक्ष के कई सांसदों ने मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव के मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ-साथ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दोनों सदनों में नोटिस सौंपे हैं, जिसमें इस मुद्दे पर अल्पकालिक चर्चा और विभिन्न नियमों के तहत चर्चा की मांग की गई है।

सूत्र ने कहा, “कुछ नोटिस पर एक से अधिक सांसदों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए, यह बहुत गंभीर मामला है।”

मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव का मुद्दा पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उठाया था।

कांग्रेस ने भी इस विषय पर निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की है।

संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। दूसरा भाग सोमवार को शुरू होगा और चार अप्रैल को समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\