देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

लखनऊ, 27 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

योगी ने ‘एक्स’ पर अपने बधाई संदेश में लिखा “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, कर्मठ एवं जनप्रिय राजनेता, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!”

उन्होंने कहा, “श्री सिद्धिविनायक, भगवान श्री गणेश जी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।”

नितिन गडकरी का जन्म 27 मई, 1957 को महाराष्ट्र राज्य के नागपुर में हुआ।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी गडकरी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

मौर्य ने पोस्ट में कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी से आपके आरोग्यपूर्ण एवं सुखद जीवन की कामना करता हूं।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने पोस्ट में कहा, “भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी