Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीएस येदियुरप्पा सहित कई नेताओं ने एचडी देवगौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कई केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. गौड़ा ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन ना मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह एकत्रित होने के लिए सही समय नहीं है. उन्होंने उनसे राज्य में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करने की भी अपील की.

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवे गौड़ा (Photo Credits: Getty Image)

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (एस) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) को उनके 88वें जन्मदिन पर बधाई दी. मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को आज सुबह फोन करके जन्मदिन की बधाई दी.  Karnataka: लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शिमोगा की एपीएमसी सब्ज़ी मंडी में खराब हो रही हैं सब्जियां

देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज सुबह मुझे फोन करके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं शुक्रिया अदा करता हूं.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वैश्विक महामरी के कारण हमारे देश में उत्पन्न इस संकट से निपटने की उन्हें शक्ति दे.’’

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा बधाई संदेश में कहा, ‘‘ कद्दावर राजनेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान आपकी रक्षा करे.’’ राज्य में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु दे.’’

कई केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गौड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. गौड़ा ने अपने प्रशंसकों से उनका जन्मदिन ना मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह एकत्रित होने के लिए सही समय नहीं है. उन्होंने उनसे राज्य में कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद करने की भी अपील की. हासन जिले के एक सुदूर गांव हरदनहल्ली में 18 मई 1933 को जन्मे गौड़ा जून 1996 से अप्रैल 1997 के बीच 10 महीने तक देश के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\