विदेश की खबरें | टेक्सास में जंगल की आग के कारण कई मकानों को खाली कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आग टेक्सास राज्य के बैस्ट्रोप स्टेट पार्क में लगी। बैस्ट्रोप के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने मंगलवार को दिन में करीब दो बजे जंगल में आग लगने की सूचना दी।

आग टेक्सास राज्य के बैस्ट्रोप स्टेट पार्क में लगी। बैस्ट्रोप के आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने मंगलवार को दिन में करीब दो बजे जंगल में आग लगने की सूचना दी।

बैस्ट्रोप काउंटी के न्यायाधीश के कार्यालय ने टीवी स्टेशन ‘केएक्सएएन’ को बताया कि दोपहर बाद तक आग लगभग 630 एकड़ या पार्क के आकार के लगभग 10 प्रतिशत हिस्से तक फैल चुकी थी। न्यायाधीश काउंटी का सर्वोच्च निर्वाचित अधिकारी होता है।

काउंटी जज के कार्यालय के अनुसार, पार्क के निकट स्थित करीब 30 घरों को खाली करा लिया गया है।

टेक्सास पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ के एक परामर्श में कहा गया है कि मंगलवार तड़के पार्क में एक सड़क मार्ग के पास आग लगी थी। अधिकारियों ने हालांकि यह पुष्टि नहीं की है कि इसी कारण जंगल में आग भड़की।

अधिकारियों ने पार्क के ऊपर के हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए बंद कर दिया, ताकि इसे दमकल की सहायता के लिए खुला छोड़ दिया जाए। कई स्थानीय सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

2011 की जंगल की आग में बैस्ट्रोप में 1,600 मकान नष्ट हो गए थे और 1,630 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में आग का प्रकोप देखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\