विदेश की खबरें | यूक्रेन संकट के बीच कई उड़ानें रद्द की गईं, कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ह्वाइट हाउस ने कहा, ‘‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सप्ताहांत करीब एक घंटे तक हुई फोन वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने से व्यापक पैमाने पर जानमाल की हानि होगी। पश्चिमी देश संकट को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अन्य परिस्थितियों के लिए भी तैयार हैं।’’

ह्वाइट हाउस ने कहा, ‘‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सप्ताहांत करीब एक घंटे तक हुई फोन वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने से व्यापक पैमाने पर जानमाल की हानि होगी। पश्चिमी देश संकट को समाप्त करने के लिए राजनयिक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अन्य परिस्थितियों के लिए भी तैयार हैं।’’

दोनों देशों के राष्ट्रपति के बीच वार्ता अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान के इस बात की चेतावनी देने के एक दिन बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी खुफिया सूचना बताती है कि रूस कुछ दिनों के भीतर आक्रमण शुरू कर सकता है।

नीदरलैंड की विमानन कंपनी केएलएम ने अगली सूचना तक यूक्रेन जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। यूक्रेन के वायुक्षेत्र में खतरे की आशंका के पीछे नीदरलैंड की संवेदनशीलता 2014 की उस घटना के कारण है, जिसमें पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र के ऊपर मलेशियाई विमान को मार गिराया गया था और सभी 298 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसमें नीदरलैंड के 198 नागरिक शामिल थे।

यूक्रेन की विशेष विमानन कंपनी स्काईअप ने रविवार को कहा कि पुर्तगाल के मदेरा से कीव जाने वाली उड़ानें मोल्दोवा की राजधानी चिशिनाउ की ओर मोड़ दी गयी हैं।

इस बीच, कनाडा ने यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित अपने दूतावास को बंद कर दिया है और राजनयिकों और दूतावास कर्मियों को यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में स्थित लवीव में अस्थायी तौर पर भेज दिया है।

अमेरिका का दावा है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख सैनिकों का जमा कर रखा है और वह कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है, जबकि रूस ने किसी भी आक्रमण की आशंका को खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\