देश की खबरें | लवली, राजकुमार चौहान समेत दिल्ली कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया तथा नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नयी दिल्ली, चार मई दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया तथा नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में कांग्रेस के सभी पूर्व नेताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ विपक्षी पार्टी के गठबंधन की आलोचना की।

लवली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उन्होंने उन्हें और उनके सहयोगियों को ऐसे समय पार्टी में शामिल होने का अवसर दिया जब वे खोया हुआ महसूस कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी मौजूदा लोकसभा चुनाव में बड़े बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेंगे।

लवली ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन का विरोध करते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

ऐसा माना जाता है कि वह और कुछ अन्य नेता इस बात से नाराज थे कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार और उदित राज को उम्मीदवार बनाया।

लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी होगी क्योंकि वह 2018 में पार्टी (भाजपा) में कुछ समय रहने के बाद इसे छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

पुरी ने इन नेताओं की प्रशंसा की और कहा कि भाजपा उनकी सेवाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू