जरुरी जानकारी | तीन साल बाद आयोजित किए जा रहे ‘वाहन मेले’ से कई बड़ी कंपनियों ने बनाई दूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी (ऑटो एक्सपो) का आयोजन इस सप्ताह करीब तीन साल किया जा रहा है। कोविड महामारी की वजह से वाहनों के इस द्विवार्षिक मेले का आयोजन 2022 में टल गया था। हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख वाहन कंपनियां ‘ऑटो एक्सपो’ में भाग नहीं ले रही हैं।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी देश की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी (ऑटो एक्सपो) का आयोजन इस सप्ताह करीब तीन साल किया जा रहा है। कोविड महामारी की वजह से वाहनों के इस द्विवार्षिक मेले का आयोजन 2022 में टल गया था। हालांकि, इस बार कुछ प्रमुख वाहन कंपनियां ‘ऑटो एक्सपो’ में भाग नहीं ले रही हैं।

मारुति सुजुकी, हुंदै, टाटा मोटर्स, किआ इंडिया, टोयोटा किर्लोस्कर और एमजी मोटर इंडिया जैसी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में होने वाले वाहन मेले में हिस्सा ले रही हैं। इस बार ऑटो एक्सपो 75 नए उत्पादों की पेशकश और अनावरण के साथ पांच वैश्विक पेशकशों का गवाह बनेगा।

प्रत्येक दो साल में होने वाली इस वाहन प्रदर्शनी का आयोजन 2022 में होना था, लेकिन कोविड महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था। इस बार प्रदर्शनी में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान के साथ लक्जरी वाहन कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी दिखाई नहीं देंगी।

इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी जैसे प्रमुख दोपहिया विनिर्माताओं की मौजूदगी एथनॉल पवेलियन में उनके ‘फ्लेक्स फ्यूल’ प्रोटोटाइप वाहनों के प्रदर्शन तक सीमित रहेगी।

ऑटो एक्सपो का यह संस्करण 11 और 12 जनवरी को ‘प्रेस डेज’ के साथ शुरू होगा। 13 से 18 जनवरी तक यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुलेगी।

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘2020 के पिछले संस्करण की तुलना में इस बार उद्योग प्रतिभागियों की संख्या अधिक होगी। मोटर शो में 46 वाहन विनिर्माताओं के साथ उद्योग के करीब 80 हितधारक भाग ले रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिक वाहन) की ओर बढ़ते रुझान के बीच इस बार वाहन मेले में बड़ी संख्या में स्टार्टअप कंपनियों की भागीदारी रहेगी। ये स्टार्टअप मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहन के विनिर्माण के क्षेत्र में हैं।

सियाम ने कुछ प्रमुख कंपनियों के ऑटो एक्सपो से दूरी बनाने की वजह नहीं बताई।

हालांकि, प्रदर्शनी में हिस्सा नहीं लेने वाली कंपनियों ने शो की प्रासंगिकता का उल्लेख किया है। मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हम काफी साल से इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेते रहे हैं। हमने देखा है कि मेले में आने वाले ग्राहकों की हमारे जैसे लक्जरी ब्रांड में कम रुचि रहती है। इस वजह से हमने मेले में भाग नहीं लेने का फैसला किया। हम ग्राहकों के साथ संपर्क के लिए और तरीके अपनाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी