देश की खबरें | मंगलूरु में भारी बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न, प्रभारी मंत्री ने किया दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलूरु में जारी भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी घुस गया तथा स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मंगलूरु, दो अगस्त कर्नाटक के मंगलूरु में जारी भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी घुस गया तथा स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मंगलूरु के जोकट्टे में बुधवार रात एक घर की दीवार गिरने से 17 वर्षीय युवक शैलेश की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अनेक स्थानों पर भूस्खलन के चलते मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गये और अनेक निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस जाने से लोगों के मकान पानी में डूब गये जिससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गये।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पुत्तूर बाईपास रोड पर शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 275 पर यातायात बाधित हो गया।

उनके मुताबिक, पुत्तूर के बेलिप्पडी अंधगेरी गांव में भी शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ जिसमें दो घर और एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। मलबे में दबकर गौशाला में बंधी कुछ गायों की मौत हो गई।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री राव ने शुक्रवार को जिले के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

राव ने जिलाधिकारी मुल्लाई मुहिलन के साथ अद्यापडी का दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया।

राव ने बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को 1.2 लाख रुपये और घरों के पुनर्निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों को 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल