खेल की खबरें | मनु-सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

ओसियेक (क्रोएशिया), 26 जून सौरभ चौधरी और मनु भाकर की भारतीय जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गयी।

वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ही अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी कांस्य पदक के मुकाबले में गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से 7-17 से हार गयी।

लेकिन भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिये 10 मीटर एयर मिश्रित स्पर्धा में दिन खराब रहा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे।

अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं।

सौरभ और मनु के रजत पदक से भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीत लिये हैं। इन दोनों निशानेबाजों ने पहले एक एक कांस्य पदक जीते थे।

सौरभ चौधरी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरूआती दिन कांस्य पदक जीता था। वहीं मनु, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन कांसा जीता था।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट