खेल की खबरें | मनु भाकर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत के पदकों की संख्या सात हो गयी है जिसमें एक स्वर्ण शामिल है।

भोपाल, 25 मार्च ओलंपियन निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ पिस्टल/राइफल विश्व कप की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जिससे भारत के पदकों की संख्या सात हो गयी है जिसमें एक स्वर्ण शामिल है।

विश्व कप में कई पदक जीत चुकी भाकर ने शुक्रवार को प्रीसिशन दौर में 290 अंक जुटाये और दूसरे दिन रैपिड दौर में प्रवेश किया।

शनिवार को रैपिड दौर में उन्होंने फिर 98, 99 और 97 की तीन शानदार सीरीज से कुल 294 अंक जुटाये जिससे वह तीसरे स्थान से रैंकिंग दौर में पहुंची।

एक अन्य भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने रैपिड दौर में 289 अंक से कुल 581 अंक (प्रीसिशन में 292) से आठवें स्थान पर रहकर रैंकिंग दौर में जगह बनायी।

रैंकिंग दौर के पहले मैच में भाकर ने कुल 14 अंक से तीसरे क्वालीफायर के तौर पर जर्मनी की डोरीन वेनेकैम्प (14 अंक) के साथ पदक दौर के लिए क्वालीफाई किया। ईशा इस दौर से बाहर हो गयी।

रैकिंग दौर के दूसरे मैच से दो निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया।

पदक दौर में भाकर (20 अंक) डोरीन (30 अंक) और चीन की जियू डु (29 अंक) को चुनौती नहीं दे सकीं जिन्होंने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। भारतीय निशानेबाज ने कांस्य पदक जीता।

इस विश्व कप में यह भाकर का पहला पदक है, वह अपनी पसंदीदा एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रभावित नहीं कर सकीं और शुरूआती दिन 16वें स्थान पर रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट