खेल की खबरें | मनु और सरबजोत मिश्रित टीम कांस्य पदक के मुकाबले में, रमिता बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये भी क्वालीफाई कर लिया ।

शेटराउ, 29 जुलाई भारत को पेरिस ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाली मनु भाकर ने सरबजोत सिंह के साथ सोमवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये भी क्वालीफाई कर लिया ।

मनु ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था और ओलंपिक पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी । भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया था ।

मनु और सरबजोत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक के दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को कोरिया से होगा ।

वहीं भारत की रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में सातवें स्थान पर रही ।

बीस वर्ष की रमिता ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 145 . 3 स्कोर किया । वह दस शॉट के बाद सातवें स्थान पर थी जब एलिमिनेशन शुरू हुआ ।

इसके बाद उसने 10 . 5 का शॉट लगाकर छठा स्थान हासिल किया और नॉर्वे की हेग लीनेट डस्टाड बाहर हो गई । अगले शॉट पर रमिता बाहर हुई ।

रविवार को क्वालीफिकेशन में वह पांचवें स्थान पर रही थी ।

हांगझोउ एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता रमिता ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को घरेलू ट्रायल में हराकर पेरिस का टिकट कटाया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स