देश की खबरें | दिल्ली में व्यक्ति का शव बरामद, गला रेता कर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के रनहोला में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर पश्चिमी दिल्ली के रनहोला में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रनहोला निवासी पवन के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पीरागढ़ी निवासी बहन ममतस ने शुक्रवार रात पुलिस नियंत्रण कक्ष में कॉल कर सूचित किया कि पवन का मोबाइल फोन सुबह से बंद बता रहा है।

ममता ने बताया कि उसके भाई के दो मकान है जिनमें से एक में वह रहता है जबकि दूसरे को उसने किराए पर दे रखा है। उन्होंने बताया कि दूसरी इमारत में रहने वाले सभी किरायेदारों ने अपने कमरों को बाहर से ताला लगा रखा था लेकिन उसने पहली मंजिल पर एक कमरे में एक व्यक्ति का शव बिस्तर पर पड़ा पाया।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) परविंदर सिंह ने बताया कि बाद में पुलिस ममता और उसके पति के साथ उस इमारत में गई, जहां पर पवन का शव पड़ा हुआ था और उसका लगा रेता हुआ था। सभी किरायेदार फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू