देश की खबरें | गुरुग्राम में नाले में पड़े ड्रम से मिला व्यक्ति का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद में एक नाले में ड्रम से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शप पर गला घोंटने के निशान हैं।

गुरुग्राम, 18 अगस्त जनपद में एक नाले में ड्रम से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शप पर गला घोंटने के निशान हैं।

उन्होंने बताया कि शव शनिवार रात को आईएमटी मानेसर क्षेत्र में मिला जब एक कारखाने के दो श्रमिकों ने ड्रम देखा और उसमें से दुर्गंध आने की शिकायत की।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या की गई तथा उसके शव को एक ड्रम में डालकर नाले में फेंक दिया गया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

आईएमटी स्थित मारुति सुजुकी प्लांट के सुरक्षा निरीक्षक सोहन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम को दो श्रमिक नाले के पास हरित पट्टी में पेड़ों की छंटाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर एक नीले रंग के ड्रम पर पड़ी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने ड्रम को नाले से बाहर निकाला।

ड्रम के अंदर एक व्यक्ति का शव साड़ी से बंधा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि उसके कपड़ों या ड्रम में ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि सिंह की शिकायत के आधार पर आईएमटी मानेसर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now