देश की खबरें | मनप्रीत को भी खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने 35 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया जिससे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 पहुंच गयी। पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, दो नवंबर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मंगलवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची में शामिल किया गया जिससे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के इस साल के विजेताओं की संख्या 12 पहुंच गयी। पुरस्कार समारोह 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा।

मनप्रीत के नाम की सिफारिश पहले अर्जुन पुरस्कार के लिये की गयी थी लेकिन अब वह खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ दूसरे हॉकी खिलाड़ी के रूप में शामिल हो गये हैं।

खेल रत्न पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया शामिल है। महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है।

अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं।

खेल मंत्रालय के अनुसार, ‘‘भारत के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को 13 नवंबर, 2021 (शनिवार) को दोपहर बाद चार बजकर 30 मिनट से राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में विशेष रूप से आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।’’

यह समारोह पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), रवि कुमार (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा एथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी)।

अर्जुन पुरस्कार: अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू