देश की खबरें | मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किया, श्रद्धालुओं के लिए इंतजामों का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के प्रसिद्ध पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किया। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

जम्मू, 14 मार्च जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के प्रसिद्ध पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किया। यह जानकारी एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) द्वारा किये गए इंतजामों की समीक्षा की और चल रही विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं का जायजा लिया।

सिन्हा के साथ एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार भी थे। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने पवित्र गुफा में मत्था टेका।

प्रवक्ता ने कहा कि सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

सिन्हा एसएमवीडीएसबी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए परिकल्पित समयसीमा के भीतर चल रही सभी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए श्राइन बोर्ड के सीईओ को निर्देशित किया।

उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के छात्रों के सम्मान समारोह में भी भाग लिया, जिन्होंने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किये हैं।

उपराज्यपाल ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी और एसएमवीडी गुरुकुल की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू