देश की खबरें | मनमोहन सिंह का निधन: झारखंड में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शुक्रवार को सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया था।

रांची, 27 दिसंबर झारखंड सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में शुक्रवार को सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया था।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने शनिवार को ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम सहित अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर से एक जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। झारखंड सरकार ने भी सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है।’’

भारत में आर्थिक सुधारों के जनक सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने अपने महान सपूतों में से एक को खो दिया।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान