देश की खबरें | मनमोहन कोरोना वायरस से संक्रमित, एम्स में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि 88 वर्षीय सिंह को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रॉमा सेंटर को कोविड के उपचार केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सिंह को सोमवार सुबह हल्का बुखार था और बाद में जांच में उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिंह की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना के टीके की दोनों खुराक ली है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय मनमोहन सिंह जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत को इस मुश्किल समय में आपके मार्गदर्शन और परामर्श की जरूरत है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना हैं। कामना है कि वह इस मुश्किल से लड़ेंगे और जल्द स्वस्थ होंगे।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं ने भी सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पिछले साल नयी दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट