खेल की खबरें | मंजूनाथ मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ ने मंगलवार को यहां पुरुष एकल क्वालीफायर में दो जीत दर्ज कर मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

मैड्रिड, 26 मार्च भारतीय खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ ने मंगलवार को यहां पुरुष एकल क्वालीफायर में दो जीत दर्ज कर मैड्रिड स्पेन मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रा में प्रवेश किया।

पहले दौर में पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मंजूनाथ ने हमवतन एस शंकर मुथुसैमी पर 15-21 24-22 21-18 से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने चीनी ताइपे के लियाओ जुओ फु को 21-13 21-13 से मात दी।

मुख्य ड्रा में मंजूनाथ का सामना ताईवान के वांग जु वेई से होगा।

भारत के कृष्णा प्रसाद गारागा और साई प्रतीक के ने क्वालीफायर के पहले दौर में कनाडा के डोंग एडम और नाइल याकुरा को 21-15 28-30 21-11 से शिकस्त दी।

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपचींद की महिला युगल जोड़ी को हालांकि क्वालीफायर के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

समीर वर्मा क्वालीफायर के पहले दौर में जीतकर दूसरे दौर में हार गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट