देश की खबरें | मांझी ने राष्ट्रगान विवाद पर नीतीश का बचाव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है।

गया, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है।

मांझी ने कहा कि नीतीश को कोई समस्या नहीं है और जो लोग हाल ही में राजनीति में आए हैं, वे उन्हें राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं सिखा सकते।

नीतीश पटना में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर राष्ट्रगान का ‘‘अनादर’’ करने के लिए विपक्ष के निशाने पर हैं।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) के प्रमुख मांझी ने अपने लोकसभा क्षेत्र गया में संवाददाताओं से कहा, ‘‘नीतीश कुमार 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनका कार्यकाल सुशासन के लिए जाना जाता है और उनकी कुशाग्र बुद्धि की दुनियाभर में सराहना हुई है। हम राजग में उनके नेतृत्व में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।’’

नीतीश को दो दिन पहले राष्ट्रगान बजने के दौरान मुस्कुराते हुए और लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया था।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर उठे विवाद पर मांझी ने कहा, ‘‘इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। नीतीश कुमार को कोई भी समस्या नहीं है। जो लोग हाल ही में राजनीति में आए हैं, वे उन्हें राष्ट्रगान का सम्मान करना नहीं सिखा सकते।’’

मांझी का इशारा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की ओर था, जो मुख्यमंत्री के ‘‘शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य’’ पर संदेह जता रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट