देश की खबरें | मणिपुर: विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में दो और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 23 नवंबर इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने कहा कि वह इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि विधायकों के आवासों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच जारी है।

मणिपुर में उस दौरान हिंसा बढ़ गई जब सुरक्षाबलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे। इसके बाद से मेइती समुदाय के तीन बच्चे एवं तीन महिलाएं लापता हो गई थीं। 16 और 17 नवंबर को इन सभी के शव बरामद किए गए जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इंफाल घाटी में हिंसक प्रदर्शन किया।

भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास को आग लगा दी थी जिसके बाद यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।

पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मेइती और पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी-जो समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 258 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड